जिला कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय कुल्लू में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह, महासचिव शिव कपूर, कनिका आचार्य सहित पदाधिकारी और क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेवा के शौर्य को लेकर नारेबाजी की और वंदे मातरम की ध्वनि के साथ क्रिकेट मैदान से ढालपुर चौक होते हुए यात्रा निकाली।