फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Protest: ढालपुर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, वंदे मातरम के कथित अपमान पर जताया रोष

कांग्रेस पार्टी द्वारा वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने की, जबकि पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल सदन से विरोध मार्च शुरू किया। मार्च ढालपुर चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने इसके कथित अपमान पर विरोध जताते हुए कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें