फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर सब्जी मंडी में खुमानी और प्लम की दस्तक, बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम

Ankesh Dogra Updated Fri, 05 Jun 2026 12:23 PM IST

कुल्लू जिले की भुंतर सब्जी मंडी में फलों के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में इन दिनों खुमानी और प्लम की आवक शुरू हो गई है और मंडी में अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। कारोबारी ईशान चौधरी ने बताया कि सब्जी मंडी में खुमानी के दाम गुणवत्ता के अनुसार 170 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। वहीं सेंटा रोज प्लम के दाम 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रेड ब्यूट प्लम की कीमत 120 रुपये से 160 रुपये प्रति किलो तक दर्ज की गई है। बागवानों का कहना है कि सीजन की शुरुआत में फलों के अच्छे भाव मिलने से उन्हें बेहतर आय की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में फलों की आवक बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आने की संभावना है। भुंतर सब्जी मंडी में स्थानीय बागवानों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी फल बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें