जिला परिषद के जेष्ठा वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अंजली शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने का औपचारिक ऐलान कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंजली शर्मा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद और बंजार ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर की अगुवाई में समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय कुल्लू पहुंचीं, जहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अंजली शर्मा ने कहा कि जेष्ठा वार्ड के विकास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।