अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकार और एचपीयू और एसपीयू प्रबंधन से महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग कर रही है। शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार व विवि प्रबंधन से प्रदेश के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने, विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को और छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की मांग की।