भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का शुभारंभ हो गया है। 4:45 बजे शुरू हुई इस भव्य अलौकिक रथ यात्रा के हजारों लोग साक्षी बने इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जय श्री राम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ हजारों लोगों ने भगवान रघु नाथ के रथ को खींचकर पुण्य कमाया है। रथ यात्रा के दौरान करीब 100 देवी देवताओं के भी मौजूद रहे।