फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोभी की फसल पर कीटों का हमला, जांच के लिए गाड़ापारली पहुंची कृषि विभाग की टीम

सैंज घाटी में सैकड़ों बीघा भूमि में फूलगोभी और पत्तागोभी की फसल पर संकट गहराया हुआ है। गोभी की पनीरी की जड़ों पर कीटों ने हमला शुरू कर दिया है। फसल पीली पड़ने लगी है और सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले की आर्थिकी में कृषि-बागवानी अहम हिस्सा है। फसल बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े, इसके लिए किसानों ने कृषि विभाग से निरीक्षण करने की मांग उठाई थी। वहीं, किसानों की मांग को देखते हुए सोमवार को विभागीय टीम ग्राम पंचायत गाड़ापारली और देहुरीधार पहुंची। टीम के विशेषज्ञों ने खेतों में जाकर फसल की जांच की और किसानों को फसल को कीटों से बचाने की विशेष जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें