फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के अटल सदन में रही होली संध्या की धूम, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित अटल सदन में 26वीं होली संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल सदन कुल्लू में हुआ और उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस होली संध्या का आयोजन सूत्रधार कला संगम कुल्लू व भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। संध्या में सुप्रसिद्ध लेखक, गायक व संगीतकार स्वर्गीय राम कुमार कपूर की रचनाओं के साथ कुल्लू की प्रसिद्ध प्रचलित व पारंपरिक होली गीतों का गायन किया गया। वहीं, राष्ट्रीय शास्त्रीय नर्तक दिनेश गुप्ता की भी विशेष प्रस्तुति रही। जीवन बुड़ाल ने होली गीत गया तो रेखा ने ....मार डाला गाने पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। गायक लाल सिंह व रोजी शर्मा ने भी खूब समा बांधा। मोहे रंग दो लाल गाने पर सामूहिक नृत्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें