फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में लहसुन के दामों में आया उछाल, खुमानी और प्लम के भी बागवानों को मिले बेहतर दाम

अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:14 AM IST

कुल्लू में लहसुन के दामों में एकाएक उछाल आया है। सब्जी मंडी बंदरोल में सोमवार को ए ग्रेड लहसुन 200 रुपये प्रति किलो बिका। पिछले सप्ताह तक लहसुन कुल्लू के मंडियों में 170 रुपये प्रति किलो तक ही बिक रही थी। एकाएक दाम बढ़ने से लहसुन उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। लहसुन की व्यापारियों में डिमांड अधिक होने का फायदा लहसुन उत्पादकों को मिल रहा है। वहीं, खुमानी और प्लम के भी बागवानों को बेहतर दाम मिले। खुमानी ए ग्रेड 90 रुपये, रेड ब्यूट प्लम की अधिकतम 96 रुपये प्रति किलो तक बोली लगी। फूलगोभी भी 32 रुपये प्रति किलो तक बिकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें