फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Price: कुल्लू में गाला सेब ने दिलाई बंपर कमाई, मंडी में 230 रुपये किलो तक मिला भाव

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 12:01 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की भुंतर सब्जी मंडी में इस सीजन सेब उत्पादकों को अच्छी कीमत मिलने लगी है। गुरुवार को गाला (Gala) किस्म का सेब 230 से 240 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्हें इस सीजन से अच्छी आमदनी की उम्मीद जगी है। बागवानों का कहना है कि शुरुआती सीजन में ही गाला सेब के अच्छे भाव मिलने से उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। इससे न केवल उत्पादन लागत निकालने में आसानी होगी, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। भुंतर सब्जी मंडी में लगातार बढ़ रही खरीदारों की मांग और अच्छी गुणवत्ता वाले सेब के कारण बेहतर मूल्य मिल रहा है। बागवानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी बाजार में ऐसे ही अच्छे दाम मिलते रहे तो इस सीजन की फसल लाभदायक साबित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें