जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को ढालपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। परेड की शुक्रवार को ढालपुर में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। पुलिस की महिला व पुरुष की टुकड़ी के अलावा गृह रक्षा दल, एसएसबी, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। 26 जनवरी को कुलदीप सिंह पठानियां ढालपुर में ध्वजारोहण करने के साथ ही परेड की सलामी लेंगे।