जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। जबकि जिला मुख्यालय केलांग सहित पूरी घाटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इसके अलावा कुल्लू जिला की उझी घाटी के साथ पार्वती और सैंज घाटी में भी जमकर बारिश हुई है और ओलावृष्टि भी हुई है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है।