फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतांग सहित लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, शीतलहर बढ़ी

Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 12:25 PM IST

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कई भागों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। गुरुवार रात को लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शिमला में भी मौसम साफ बना हुआ है। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर, जबकि कोकसर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में पांच-पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। हालांकि, मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही बंद नहीं हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें