फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के कोट गांव में मनाया फागली उत्सव, देवता माहुटी नाग के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के कोट गांव में देवता माहुटी नाग के दर्शनों को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। देवता के सम्मान में गुरुवार को फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। बर्फ के गोले के साथ देवता माहुटी नाग के गूर ने देव खेल की। इससे पहले देवता लाव लश्कर के साथ भंडार से निकले। भंडार से निकलने के बाद देवता अपने प्राचीन मंदिर में पहुंचे।। यहां पर देवता बिजली महादेव के गूर के साथ माहुटी नाग के गूर की देव खेल हुई। वहीं, देवता माहुटी नाग के पास गूर के माध्यम से भक्तों ने पूछ भी डाली। देवता माहुटी नाग के कारदार लालचंद ठाकुर ने कहा कि फागली में देवता ने श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें