एनपीए की मांग को लेकर चिकित्सक पिछले 19 दिनों से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। वहीं, शनिवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों ने जिला स्तर पर ढाई घंटे की हड़ताल की। ऐसे में उपचार करवाने आए मरीजों को ओपीडी के बाहर लाइनों में खड़े रहकर चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में सुबह 9:00 बजे से ही मरीजों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर 12:00 बजे तक पुरुष व महिला सामान्य ओपीडी समेत गायनी, शिशु रोग, स्किन, हड्डी रोग, सर्जरी, नेत्र, मेडिसन आदि में मरीजों की भीड़ देखने को मिली।