राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस मनाने पांगी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उदयपुर में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में दो बिजली प्रोजेक्ट बनने जा रहे हैं जिसे घाटी का विकास भी होगा। यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। एक फीसदी साडा की राशि इलाके के विकास पर खर्च होगा। उन्होंने कहा कि तिंदी से किलाड़ के लिए सड़क को भी बेहतर किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र में विकास के लिए पैसे की भी कमी नहीं होगी।