लाहौल में बीआरओ व लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की बहाली का कार्य तेज कर दिया है। लेकिन अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से लेकर अन्य क्षेत्रों में हिमखंड गिरे हुए हैं। इससे सड़कों की बहाली में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यदि मौसम दो दिन साफ रहता है तो लाहौल में बंद पड़ी 50 फीसदी सड़कें खुलने की उम्मीद है।