भाजपा मनाली मंडल की ओर से बुधवार को 11:30 बजे मनाली में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा मनाली मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रामबाग से मालरोड़ होते हुए सिविल अस्पताल, गोंपा रोड़, मिशन अस्पताल से पुनः रामबाग पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान मालरोड़ भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया।