फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर का बजौरा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा जिला कुल्लू ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में जिला के प्रवेश द्वार बजौरा में लाहौल-स्पिति से उपचुनाव में प्रत्याशी रवि ठाकुर का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रवि ठाकुर के स्वागत में रवि ठाकुर आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। गौरतलब है कि हिमाचल में अब छह विधानसभाओं में उपचुनाव होने हैं तो ऐसे में रवि ठाकुर भी पहली बार अपने गृह विधानसभा के पहुंचे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद चंदेल, महामंत्री अमर ठाकुर व बलदेव महंत, उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,सह मीडिया प्रभारी पीके रॉयल, अजय ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जमवाल,परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजत जमवाल सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें