हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग लेकर बुधवार से कुल्लू के रामशिला से अन्न त्याग तिरंगा यात्रा शुरू हुई। कुल्लू, मंडी सहित छह जिलों होकर यह यात्रा 22 को शिमला में पहुंचेगी। देवभूमि स्वर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में छह जिलों से होकर यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में पहले दिन प्रदेश भर से 50 लोग शामिल हुए। प्रतिदिन 30 किलोमीटर की यात्रा होगी। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले किसी तरह का अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने कहा कि अगर सरकार स्वर्ण आयोग का गठन नहीं करती है, तो 22 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाएगा।