जिला कुल्लू के मरीजों का ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकिसक मर्ज जांच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थित जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र में रविवार को मरीजों उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में रेडक्रॉस कुल्लू और एम्स के क्लीनिक इम्यूनोलॉजी और रूमेतोलॉजी विभाग के सहयोग से गठिया जांच शिविर आयोजित किया है। इसमें उन मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जो जोड़ों, उंगलियों, कलाई आदि में लगातार सूजन, जकडऩ, दर्द से ग्रसित या फिर मु_ी बंद करने में कठिनाई तथा थकान महसूस करते हों। अस्पताल में ही शिविर आयोजित होने से मरीजों को उपचार के लिए जिले से बाहर जाने से भी निजात मिली है।