फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एबीवीपी ने मांगों को लेकर कुल्लू महाविद्यालय में किया प्रदर्शन

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने छात्र और समाज हित के मुद्दों पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद हिमाचल के वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य पर गहरी चिंता व्यक्त की। एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा व परिणाम की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने, प्रदेश के विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ कर के शिक्षक व गैर शिक्षकों की नियमित करने, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन को वापस व सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने के साथ प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें