जिला मुख्यालय कुल्लू के देवसदन में सूत्रधार कला संगम ने होली संध्या का आयोजन किया। जिसमें कलाकारों ने परंपरागत होली गीत गाये और साथ में शास्त्रीय होली गायन और सूफी अंदाज में भी होली गीत पेश किए। इस होली संध्या में बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत और विशेष आतिथि के रूप में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने उपस्थित लोगों पर फूलों की बरसात की और होली की मुबारकवाद दी। जबकि नगर परिषद अध्यक्ष ने भी इस दौरन लोगों पर फूल बरसाए।