केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. रामदास आठवले शुक्रवार को मैक्लोडगंज पहुंचे। रामदास आठवले तिब्बती संस्था के सभागार में होने वाले एशिया-प्रशांत सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसमें सहकारी आर्थिक ढांचे से असमानता को कम करने के लिए वैश्विक सहमति बनाने पर चर्चा होगी। ग्रामीण भारत के गैर सरकारी संगठनों के परिसंघ (सीएनआरआई) के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है। मैक्लोडगंज में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी हमारे मित्र हैं, पर उनका चरित्र अलग है। विदेश जाकर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, यदि लोकतंत्र नहीं होता तो उनकी पार्टी को 99 सीटें नहीं मिलतीं।