हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज में तिब्बती समुदाय के लोगों ने लोसर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बौद्ध धर्म के मुताबिक ऐतिहासिक एवं पारंपरिक परंपरा का निर्वहन करते हुए नए साल के आगमन पर लोसर पर्व मनाया गया। वहीं, तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने वर्चुअल माध्यम से समुदाय को तिब्बती लोसर पर्व(नए साल) की शुभकामना संदेश जारी किया।