फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु

Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 12:29 PM IST

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शनिवार को शारदीय आश्विन नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने पिछले दो दिनों से पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए हैं। ज्वालामुखी मंदिर पुजारी व पूर्व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के बेहतर इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन करवाए जा रहे हैं। ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रंघटा की पूजा की जाती है। देवी पुराण के अनुसार देवी दुर्गा के तृतीय स्वरूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी के ये नौ दिन बहुत ही पावन होते हैं। चंद्रघंटा नाम का अर्थ है जिसके माथे पर चंद्रमा है। मां शांति का प्रतिनिधित्व करती हैं। ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु भेंट व भजन गाते हुए पहुंच रहे हैं और माता ज्वाला से मन की मुरादें मांग रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें