फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब: भनेई में नौ दिवसीय संकीर्तन और भागवत रहस्य कथा का आयोजन

भनेई में चल रही नौ दिवसीय संकीर्तन एवं भागवत रहस्य कथा के विश्राम दिवस पर मंगलवार को कथावाचक नदिया बिहारी दास ने आज के दिन के महत्व प्रकाश डाला। कहा कि वृंदावन में बांके बिहारी प्राकट्योत्सव मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आज के दिन संगीत संत स्वामी हरिदास की भक्ति से भगवान श्री बांके बिहारी प्रकट हुए थे। वहीं आज ही के दिन भगवान श्रीराम का विवाह संपन्न हुआ था। नदिया बिहारी दास ने बताया कि एकादशी का महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों में है। एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सभी पापों से मुक्ति मिलती है, और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जबकि एकादशी व्रत शारीरिक, मानसिक शुद्धि, आत्म-नियंत्रण, तथा जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाने में सहायक है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें