सांसद अनुराग ठाकुर ने सीपीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों और केंद्रीय विवि के वीसी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अगली बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य करने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विवि भवन निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जुलाई में भवन निर्माण का प्रथम चरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन निर्माण कार्य सुस्त चला हुआ है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई युवा यहां से पढाई पूरी करके जा चुके हैं। लेकिन निर्माण कार्य की सुस्ती को सही नहीं ठहराया जा सकता है। युवाओं के भविष्य को देखते हुए निर्माण कार्य में तेजी सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा सांसद अनुराग ठाकुर से चिंतपुरनी बाजार और होटल मालिकों ने एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने चिंतपुरनी मंदिर के लिए प्रस्तावित रोपवे निर्माण पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि रोपवे से उनके कारोबार प्रभावित होगा। इसके उपरांत सांसद अनुराग ठाकुर देहरा स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे ।