मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं इनोवेशन) गोकुल भुटेल ने गगल में मंगलवार को आईटी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अगले महीने इस पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना से शुभारंभ किया जाएगा। यह पार्क लगभग पूरा हो गया है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।