फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: धर्मशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट परीक्षा, सेंटरों पर सख्त जांच

नीट की परीक्षा रविवार को धर्मशाला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक शुरू हुई। परीक्षा के लिए बनाए गए पेंसला कॉलेज के दो परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही अभ्यर्थियों की फेस स्कैनिंग और सख्त चेकिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। सुरक्षा एजेंसियों और परीक्षा स्टाफ द्वारा हर स्तर पर निगरानी रखी गई, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित हो सके। केंद्र के अंदर केवल रोल नंबर स्लिप और जरूरी दस्तावेज ही ले जाने की अनुमति दी गई। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कागज या अन्य सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। यहां तक कि अभ्यर्थियों को पेन तक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें