फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: उच्च विद्यालय गुरियाल की छात्रा मानवी ने पास की स्कॉलरशिप परीक्षा

Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 06:03 PM IST

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आती राजकीय उच्च विद्यालय गुरियाल की छात्रा मानवी ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस)परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय क्षेत्र व माता- पिता का नाम रोशन किया है। मानवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया है। विद्यालय की मुख्याध्यापिका सविता ने छात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि मानवी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान रीता देवी ने भी मानवी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है और ऐसे परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत व अध्यापकों के समर्पण का प्रमाण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें