जिला मुख्यालय के दाड़ी में आयोजित धुम्मूशाह मेले में रविवार को पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एडीसी कांगड़ा आईएएस विनय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान इंडियन आइडल के रनरअप अनुज शर्मा ने इसा ग्राए दे लंबरा हो, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी और पानी दी टांकी गाने पर दर्शकों को खूब झूमाया। इसके अलावा उन्होंने ना ना नारे, हवाएं, बाजीगर, बचना है हसीनो, कहो न प्यार है, रोहड़ू जाना मेरी अमिये, प्रदेशिया, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी आधी गानों पर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में प्रशासनिक अधिकारी भी झूमने को मजबूर हो गए। अनुज स्टेज पर गाते समय स्टेज से नीचे उतरकर अधिकारियों को नाचने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान एडीसी कांगड़ा विनय कुमार, एसडी एम मोहित रत्न, डीडीओ भानू प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी काफी झूमे।