फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: मां ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल में बच्चों को बताया योग का महत्व

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आस्था व संस्कार केंद्र की ओर से संचालित मां ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल में शनिवार को योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. शिवानी ने विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन का आधार है। विद्यार्थी जीवन में योग का विशेष महत्व है, क्योंकि इससे एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा मानसिक तनाव दूर होकर शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें