फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर बोले- राज्य सरकार का न आपसी तालमेल और न जनता के साथ सरोकार

Krishan Singh Updated Wed, 21 Jan 2026 10:44 AM IST

कांगड़ा जिले के गगल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार की ऐसी स्थिति बन चुकी है कि न आपस में तालमेल है, न जनता के साथ सरोकार है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की सरकार सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करने की कोशिश कर रही है। जयराम ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ मंत्री सार्वजनिक ताैर पर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चिट्टे की लड़ाई सरकार की ही नहीं, बल्कि हमारी भी है। भाजपा इस मामले पर सरकार के साथ है। लेकिन यह अभियान समारोहों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जमीनी स्तर पर इसमें काम करने की जरूरत है। कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने एक फैसला लिया था कि चारों लोकसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं के प्रवास होगा। इसमें शिमला में श्रीकांत शर्मा, हमीरपुर में सह प्रभारी संजय टंडन, मंडी में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल व कांगड़ा में उन्हें जिम्मेवारी साैंपी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें