फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Safety Training: धर्मशाला में कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के नियमों का प्रशिक्षण, लाइसेंस और एनालॉग पनीर पर दी जानकारी

खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से धर्मशाला स्थित जोधामल सराय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों ने भाग लेकर खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों और मानकों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मंजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कारोबारियों को खाद्य व्यवसाय लाइसेंस (एफएसएसएआई) बनवाने की प्रक्रिया, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित संचालन तथा खाद्य सुरक्षा कानूनों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कारोबारियों को इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल (Used Cooking Oil) के सुरक्षित निस्तारण एवं बिक्री से जुड़े प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। साथ ही एनालॉग पनीर (Analog Paneer) के उपयोग, उसकी पहचान, लेबलिंग और उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी नियमों से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण का उद्देश्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रति जागरूक करना और नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें