फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडलायुक्त कांगड़ा ने रवाना किया लोकतंत्र उत्सव वाहन

मंडलायुक्त कांगड़ा ए. शाइनामोल ने स्वीप के अंतर्गत चल रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को अपने कार्यालय परिसर से लोकतंत्र उत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार और उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि आगामी 1 जून को होने वाले चुनावों के लिए निर्वाचण आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं, जिनमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज यहां लोकतंत्र उत्सव वाहन को रवाना किया गया है। इस प्रचार वाहन के जरिए जिले में विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जागरुकता वाहन पूरे जिले में घूमकर लोगों को 1 जून को भारी संख्या में मतदान करने का संदेश देगा। इस वाहन से जहां लोगों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया जाएगा, वहीं निर्वाचन आयोग की वोट अपील के पर्चों को भी जगह-जगह वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें