फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ग्राम पंचायत बतराहन में आगामी विकास कार्यों और श्रमिकों की सुविधाओं पर चर्चा

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बतराहन में आज ग्राम पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र में आने वाले समय में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी समय में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने पर जोर दिया गया। प्रधान तमन्ना धीमान ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। बैठक में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत कार्य करने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिन लोगों ने इस योजना के तहत काम किया है, उनके श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाली शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई, ताकि पात्र परिवार इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें