मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मटौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस दाैरान मंत्री यादवेंद्र गोमा सहित एचपीटीडीसी के चेयरमैन आरएस बाली, विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित अन्य माैजूद रहे।