हिमाचल प्रदेश विधानसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने जवाब देना शुरू किया। आदत अनुसार लगातार गलत बातों का जब जिक्र होता रहा, बार-बार आपदा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री आरोप लगाने लगे। हम शांत रहे लेकिन जब वे लगातार आरोप लगा रहे थे तो हमने उनसे पूछा कि सरकार ने आपदा के समय लोगों के मदद के लिए नया काम क्या किया?... भाजपा एक मात्र पार्टी थी जो आपदा की घड़ी में 12-15 किलोमीटर तक लोगों से मिले और राशन सामान पहुंचाने में मदद की।"