फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एमसी हमीरपुर में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर डीसी से मिले खग्गल खुर्द के ग्रामीण

Krishan Singh Updated Thu, 05 Dec 2024 02:04 PM IST

नगर निगम हमीरपुर में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर खग्गल खुर्द के लोग गुरुवार को उपायुक्त हमीरपुर से मिले। ग्रामीणों ने अपने मांगपत्र में बताया कि उनके गांव में अधिकांश बीपीएल श्रेणी से संबंधित परिवार हैं। परिवार कृषि पर निर्भर है तथा नगर निगम में शामिल होने से इनके ऊपर गृह टैक्स का बोझ पड़ेगा। ग्रामीण अधिक गृह कर अदा नहीं कर सकते। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनसंख्या के आधार पर भी वह नगर निगम की श्रेणी में नहीं आते। बता दें कि इससे पहले भी काफी अधिक पंचायतें नगर निगम में शामिल नहीं होने की मांग कर चुकी हैं। आए दिन प्रतिनिधिमंडल डीसी हमीरपुर के पास नगर निगम में शामिल न होने की मांग को लेकर मांगपत्र सौंप रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार के दिन खग्गल खुर्द गांव के लोग पहुंचे और नगर निगम में शामिल न करने का प्रार्थना पत्र उपयुक्त हमीरपुर को साैंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें