भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माण को लेकर भाजपा नेताओं पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति और प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने 19 फरवरी 2014 को चंबा और नाहन मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी थी। इसके बाद तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से 14 मार्च 2014 को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को भी स्वीकृति मिली। सुरेश कुमार ने दावा किया कि इसके लिए केंद्र और राज्य के बीच 75:25 प्रतिशत वित्तीय भागीदारी तय की गई थी।