लोकसभा चुनावों के मदेनजर हमीरपुर में जिला भाजपा के आईटी व सोशल मीडिया सैल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। इस अवसर पर बैठक में पहंचने पर अनुराग ठाकुर का युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में हमीरपुर जिले के पांचों मंडलों के आईटी व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अनुराग ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में लोकसभा चुनावों के तहत सही ढंग से कार्य को करने के लिए भी टिप्स दिए। अनुराग ने कहा कि भाजपा पार्टी का काम पूरे देश में बोल रहा है और सड़क शिक्षा व स्वास्थ्य में बेहतरीन काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम पीएम मोदी ने वह काम किया है, जो 60 सालों में कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आज के समय में आईटी व सोशल मीडिया की बहुत भूमिका है और भाजपा में आईटी व सोशल मीडिया अपनी अलग भूमिका निभाने का काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सालों का रामलला को अपना स्थान मिलने का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में केवल एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने अपनी विचार धारा को जन्म से लेकर संभाल कर रखा है। उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। जबकि भाजपा ने सबकुछ करके दिखाया है।