फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में दो दिवसीय तकनीकी उत्सव का समापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में दो दिवसीय तकनीकी उत्सव चैतन्य-2025 का समापन हुआ। समापन समारोह में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि तकनीकी उत्सव से विद्यार्थियों में नए कौशल और नवाचार का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में सभी के लिए सहायक सिद्ध होगा। मुख्यातिथि ने तकनीकी उत्सव की विभिन्न स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उद्योग पेशेवरों द्वारा कार्यशाला में एचआईईटी शाहपुर की टीम प्रथम, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की टीम द्वितीय, तकनीकी विवि की टीम तृतीय स्थान पर रही। डेटाथॉन में तकनीकी विवि के अक्षय प्रथम, केंद्रीय विवि के नीरज द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। ध्वज पर कब्ज़ा में तकनीकी विवि के आर्यन भंडारी व प्रियांशु की टीम प्रथम, अक्षत, नवीन व आशीष की टीम द्वितीय, केंद्रीय विवि के सौरभ व गौरव की टीम तृतीय रही। दो मिनट प्रबंधक में अनामिका जसवाल प्रथम और अक्षय कुमार द्वितीय रहे। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की सीटी विश्वविद्यालय जालंधर की तनीषा की टीम प्रथम व पीजी कॉलेज धर्मशाला के रोहित की टीम द्वितीय और तीसरे स्थान पर सीटी विवि के अंकुर मैहता की टीम रहे। मानव बनाम कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तकनीकी विवि के ध्रुव प्रथम, जनित द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। जैक्स गेम में तकनीकी विवि के निखिल प्रथम, दिव्यांश द्वितीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें