ग्राम पंचायत झलान के अंतर्गत आने वाले गांव घडोह में बाबा बालकनाथ मंदिर की मंडली का पारंपरिक गायन कार्यक्रम शुरू हो गया है। सुबह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद मंडली ने घर-घर जाकर बाबा जी की महिमा का गुणगान किया। मंडली में स्थानीय क्षेत्र के बुजुर्गों के साथ युवा भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। मंदिर के पुजारी विपिन पटियाल ने बताया कि पूरे मार्ग में बाबा के भजन-कीर्तन गाते हुए मंडली श्रद्धालुओं में भक्ति और ऊर्जा का संचार करती है। शाम को मंडली पुनः मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती है। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है। यह परंपरा धार्मिक आस्था को मजबूत करती है। बल्कि गांवों के बीच आपसी भाईचारे और सामूहिक उत्सव की भावना को भी जीवंत बनाए रखती है। उन्होंने बताया कि आस्था रखने वाले लोग नौ दिन तक निस्वार्थ भाव से बाबा जी का गुणगान करते हैं।