आईटीआई रैल में आयोजित की जा रही 18वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुईं। कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मैच में जेपी प्राइवेट आईटीआई समीरपुर ने आईटीआई रैल को 47-45 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में ज्वाला प्राइवेट आईटीआई ने चमन प्राइवेट आईटीआई को 45-17 से हराया। वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल मैच चमन प्राइवेट आईटीआई व जेपी प्राइवेट आईटीआई समीरपुर के बीच खेला गया, जिसमें चमन प्राइवेट आईटीआई ने जीत हासिल की। वॉलीबाल का दूसरा सेमीफाइनल मैच आईटीआई भोरंज तथा ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई के बीच खेला गया। आईटीआई भोरंज ने जीत हासिल की। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में जेपी आईटीआई समीरपुर के हर्ष ने प्रथम स्थान, आईटीआई भोरंज के कर्ण भारती ने दूसरा स्थान तथा आईटीआई सुजानपुर के रोहित धीमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में आईटीआई लंबलू के हितेश ने प्रथम स्थान, आईटीआई ऊटपुर के आशीष ने दूसरा स्थान तथा स्टेट ऑफ आर्ट आईटीआई हमीरपुर के अभिषेक अत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर की दौड़ में आईटीआई बणी के अंकित ने प्रथम स्थान, चमन प्राइवेट आईटीआई के रोहित ने दूसरा स्थान तथा आईटीआई ऊटपुर के आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में आईटीआई सुजानपुर के अंकुश चौधरी ने प्रथम स्थान, जेपी प्राइवेट आईटीआई समीरपुर के हर्ष ने दूसरा स्थान तथा आईटीआई सुजानपुर के अखिल चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1600 मीटर दौड़ में आईटीआई भोरंज के आशीष मंडियाल ने प्रथम स्थान, स्टेट ऑफ आर्ट आईटीआई हमीरपुर के अभिषेक अत्री ने दूसरा स्थान तथा आईटीआई सुजानपुर के अंकुश चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल का फाइनल मैच आईटीआई रैल और आईटीआई लंबलू के बीच हुआ। इसमें आईटीआई लंबलू ने आईटीआई रैल को 59-45 से हराया। प्रतियोगिता का समापन दो मई को होगा। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे