फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश कुमार बोले- मंत्री ठीक हो तो अधिकारी खुद ठीक करते हैं काम

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से आईएएस अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान के बाद अब कांग्रेस के विधायकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर से भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि मंत्री स्वयं ठीक हों तो अधिकारी अपने आप ठीक ढंग से काम करते हैं। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों को नियंत्रित करना मंत्री का कार्य होता है। यदि कोई मंत्री यह भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रहा है तो उसे दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने भीतर झांककर देखना चाहिए कि कहीं कमी स्वयं में तो नहीं है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व शीर्ष पर होता है और वही कार्यों को दिशा देने का काम करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी और कर्मचारी नेतृत्व की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्य करते हैं। यदि कोई मंत्री स्पष्ट और प्रभावी दिशा-निर्देश देने में सक्षम नहीं है, तो उसे इस विषय पर गंभीरता से आत्ममंथन करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें