फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विद्यार्थियों ने भाषण, नारा लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Krishan Singh Updated Thu, 08 May 2025 01:03 PM IST

पीएम श्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. एमआर चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि, जबकि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती व डिप्टी डीईओ वंदना धीमान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रभारी जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि एक दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षा खंड हमीरपुर के 20 स्कूलों से 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण, नारा लेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें