फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को दी नशे से दूर रहने की सलाह

Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 03:59 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने की शिक्षा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रश्न पूछे और अनुशासन व सदाचार बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने हमीरपुर जिले में वाॅर अगेंस्ट ड्रग्स अभियान शुरू किया है। समाज में एक स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए उन्होंने पहले जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठकें कीं। अब विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम में नादौन के डीएसपी नितिन चौहान, सब इंस्पेक्टर देव राज, एसएमसी प्रधान अमन प्रीत, पूर्व एसएमसी. प्रधान संजीव कुमार स्कूल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें