फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नादौन विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पुतड़ियाल में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, सीएम ने की अध्यक्षता

अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Nov 2024 04:38 PM IST

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पुतड़ियाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ सीधा संवाद करने के अलावा अधिकारियों को जनसमस्याओं का निपटारा समयबद्ध करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विधायक, जिला उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर सहित सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा आम जनता को जागरूक करने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी से सम्बंधित स्टॉल भी लगाए गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत मिलने वाले लोगों की फीडबैक को बजट योजनाओं में शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत दूसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ है और मंत्रियों तथा विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि बजट योजनाओं के लिए लोगों का फीडबैक लें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें