हमीरपुर जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर जनसमस्याओं की वास्तविकता समझने के निर्देश दिए। जिला परिषद अध्यक्ष ने भी अधिकारियों से जनसमस्याओं के निराकरण की अपील है।